MP Police SI Syllabus and Exam Pattern 2025
(क)
बहुविकल्पीय प्रश्नों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोई ऋणात्मक अंक नहीं होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी।
प्रारंभिक परीक्षा, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी तथा निम्नलिखित विषयों में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे:
(एक) हिंदी भाषायी बोध;
(दो) अंग्रेजी भाषायी बोध;
(तीन) विश्लेषणात्मक क्षमता;
(चार) इतिहास;
(पाँच) भूगोल;
(छः) विज्ञान;
(सात) नागरिक शास्त्र;
(आठ) बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान;
(नौ) तर्कशक्ति;
(दस) करंट अफेयर्स।
(ख) मुख्य लिखित परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में चयन के बाद -
(एक)
मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी (जैसा कि अनुसूची चार क में विनिर्दिष्ट है);
(दो)
प्रत्येक प्रश्न पत्र अधिकतम 300 अंकों का होगा, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी।
(ग) तकनीकी परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में चयन के बाद, अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के साथ-साथ तकनीकी लिखित परीक्षा भी देनी होगी: -
(एक)
मुख्य लिखित परीक्षा से पृथक दिवस पर अधिकतम 300 अंकों की तकनीकी परीक्षा, आयोजित की जाएगी जिसकी अवधि दो घंटे की होगी।
(दो)
जिन अभ्यर्थियों ने अनुसूची-तीन में यथाविनिर्दिष्ट उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह/प्रश्नावाचक दस्तावेज/फोटो) के लिए आवेदन किया है उनकी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी और गणित, भौतिकी एवं रसायन विषयों में विहित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा;
(तीन)
जिन अभ्यर्थियों ने अनुसूची-तीन में यथाविनिर्दिष्ट उप निरीक्षक (रेडियो) के लिए आवेदन किया है उनकी भी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। विहित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा;
(चार)
जिन अभ्यर्थियों ने अनुसूची-तीन में यथाविनिर्दिष्ट उप निरीक्षक (आयुध) के लिए आवेदन किया है उनकी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी और विहित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा।
"टिप्पणी- खंड (दो) के उपखंड (ग) के अधीन प्रारंभिक परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।"
प्रथम चरण की प्रारंभिक परीक्षा में अभिप्राप्त किए गए अंकों के आधार पर, गैर-तकनीकी पदों [सहायक, उप-निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल/जिला कार्यपालिक बल/विशेष शाखा)] के लिए तथा तकनीकी पदों (उप-निरीक्षक-रेडियो/ फिंगरप्रिंट/प्रश्नावाचक दस्तावेज/फोटो/आयुध) के लिए, पृथक-पृथक प्रावीण्य सूचियां तैयार की जाएंगी, जिसमें विज्ञापन में रिक्त पदों की संख्या से दस गुना अधिक अभ्यर्थियों को वर्तमान श्रेणियों में यथा, अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अनारक्षित महिलाओं एवं पुरुषों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थी शामिल होंगे। गारंटीशुदा प्रावीण्य सूची में किसी भी वर्तमान आरक्षण श्रेणी के कट-ऑफ अंक अनारक्षित श्रेणी के कट-ऑफ अंक से सदैव कम होंगे। अंतिम अभ्यर्थी पर जहाँ तक दस गुना संख्या पूर्ण होती है तथा वे समस्त अभ्यर्थी, जिन्होंने इस अभ्यर्थी से अधिक या बराबर अंक अभिप्राप्त किए हो। नियत की दस गुना से बढ़ी हुई संख्या पर विचार पर लाए बिना द्वितीय चरण मुख्य परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रथम चरण प्रारंभिक परीक्षा में कट-ऑफ अंक केवल प्रत्येक वर्टिकल श्रेणी अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जारी किए जाएंगे।
हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणियों के लिए पृथक कट-ऑफ अंक नहीं होंगे।
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा होने पर प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की एक हैश वैल्यू और पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइल समिति के पास रखी जाएगी।
चूँकि योग्य अभ्यर्थी दोनों ही प्रकार के पदों के लिए अधिमान दे सकते हैं, अतएव यदि कोई अभ्यर्थी प्रावीण्य सूची के आधार पर गैर तकनीकी पदों की सूची में होते हुए तकनीकी पदों की सूची के लिए भी पात्र होता है तो तकनीकी पदों की सूची में ऐसे अभ्यर्थियों के नाम सम्मिलित होंगे।
परंतु तकनीकी पदों की सूची हेतु दस गुनी संख्या की संगणना करते समय ऐसे अभ्यर्थियों की गणना नहीं की जाएगी।
(तीन)
शारीरिक दक्षता परीक्षण: यह परीक्षण सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षण 100 अंकों का होगा और इसमें निम्नलिखित मदें सम्मिलित होंगी:
(क) 800 मीटर दौड़ - 40 अंक
(ख) लंबी कूद - 30 अंक
(ग) गोला फेंक - 30 अंक
प्रत्येक परिणाम के लिए दिए जाने वाले अंकों के विस्तृत विवरण अनुसूची पाँच में विनिर्दिष्ट किए गए हैं।
(चार)
द्वितीय चरण की मुख्य और तकनीकी परीक्षा में अभिप्राप्त किए गए अंकों के आधार पर, गैर-तकनीकी पदों [सहायक, उप-निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल/जिला कार्यपालिक बल/विशेष शाखा)] के लिए तथा तकनीकी पदों (उप-निरीक्षक-रेडियो/फिंगरप्रिंट/प्रश्नावाचक दस्तावेज/फोटो/आयुध) के लिए, पृथक-पृथक प्रावीण्य सूचियां तैयार की जाएंगी। जिसमें विज्ञापन में रिक्त पदों की संख्या से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को वर्टिकल श्रेणियों में यथा, अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अनारक्षित महिलाओं एवं पुरुषों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अनुसूचित जन-जाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थी शामिल होंगे। गारंटीशुदा प्रावीण्य सूची में किसी भी वर्टिकल आरक्षण श्रेणी और उसकी संबंधित हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणी के कट-ऑफ अंक अनारक्षित श्रेणी और उसकी हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणी के कट-ऑफ अंक से सदैव कम होंगे।
अंतिम अभ्यर्थी पर जहाँ तक तीन गुना संख्या पूर्ण होती है तथा वे समस्त अभ्यर्थी, जिन्होंने इस अंतिम अभ्यर्थी से अधिक या बराबर अंक अभिप्राप्त किए हो, नियत की तीन गुना से बढ़ी हुई संख्या को विचार में लाए बिना शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में वर्टिकल और उनकी संबंधित हॉरिजॉन्टल आरक्षण श्रेणियों के लिए पृथक कट-ऑफ अंक होंगे।
मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा होने पर मुख्य और तकनीकी परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की एक हैश वैल्यू और पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइल समिति के पास रखी जाएगी।
चूँकि योग्य अभ्यर्थी दोनों ही प्रकार के पदों के लिए अधिमान दे सकते हैं। अतएव यदि कोई अभ्यर्थी प्रावीण्य सूची के आधार पर गैर तकनीकी पदों की सूची में होते हुए तकनीकी पदों की सूची के लिए भी पात्र होता है तो तकनीकी पदों की सूची में ऐसे अभ्यर्थियों के नाम सम्मिलित होंगे। परंतु तकनीकी पदों की सूची हेतु तीन गुनी संख्या की संगणना करते समय ऐसे अभ्यर्थियों की गणना नहीं की जाएगी।
साक्षात्कार:
समिति द्वारा द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों का जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण में न्यूनतम अंक अभिप्राप्त किए हैं, व्यक्तित्व साक्षात्कार लिया जाएगा। व्यक्तित्व साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
मुख्य परीक्षा
(1) प्रश्न पत्र योजना
प्रश्न पत्र प्रथम
समय: दो घंटे
अधिकतम अंक: 300
दो खंड
प्रत्येक खंड (150 अंक प्रत्येक) का होगा:
(एक) प्रत्येक खंड में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
(दो) गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक होंगे।
प्रश्न पत्र द्वितीय
समय: दो घंटे
अधिकतम अंक: 300
दो खंड
खंड क: (150 अंक) का होगा:
(एक) वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
(दो) गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
खंड ख: (150 अंक) का होगा:
(एक) तर्कशक्ति और डाटा निर्वचन।
(दो) वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
(तीन) गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
(चार) कैलकुलेटर की अनुमति नहीं होगी।
(2) पाठ्यक्रम
प्रश्नपत्र - एक सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग "क"
इतिहास और भारतीय समाज (150 अंक)
(एक) भारतीय इतिहास – हड़प्पा सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, हर्षवर्धन, 11वीं से 14वीं शताब्दी तक उप-महाद्वीप में आए यात्रियों द्वारा दिए गए सामाजिक जीवन के विवरण, भक्ति-सूफी परंपराएं, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, ईस्ट इंडिया कंपनी और भारत में उपनिवेशवाद, 1857 का विद्रोह, औपनिवेशिक नगरीकरण तथा नगर योजना, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान का निर्माण।
(दो) स्वतंत्रता के बाद देश के भीतर समेकन और पुनर्गठन।
(तीन) भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं; भारत की विविधता।
(चार) भारत एवं मध्य प्रदेश की जनसांख्यिकी, मध्य प्रदेश की जनजातियां।
(पाँच) महिलाओं और महिला संगठनों की भूमिका, जनसंख्या एवं संबंधित मुद्दे, गरीबी।
(छः) विकासात्मक मुद्दे, शहरीकरण, शहरी समस्याएं और उनके उपाय।
(सात) भारतीय समाज पर वैश्वीकरण का प्रभाव।
भाग "ख"
शासन, संविधान और राजनीति, सामाजिक न्याय और विधान (150 अंक)
(एक) भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
(दो) संघ एवं राज्यों के कार्य और उत्तरदायित्व, संघीय ढांचे से संबंधित मुद्दे और चुनौतियां, स्थानीय स्तर तक शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसमें चुनौतियां।
(तीन) विभिन्न अंगों के बीच शक्तियों का पृथक्करण विवाद निवारण तंत्र और संस्थाएं।
(चार) संसद और राज्य विधायिका - संरचना, कामकाज, कारोबार का संचालन, शक्तियां और विशेषाधिकार और इन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
(पांच) कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कामकाज - सरकार के मंत्रालय और विभाग, दबाव समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ और राजनीति में उनकी भूमिका।
(छह) केंद्र एवं राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का प्रदर्शन, इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए गठित तंत्र, कानून, संस्थाएं एवं निकाय।
(सात) गरीबी और भूख से संबंधित मुद्दे।
प्रश्नपत्र - दो सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग "क"
(करेंट अफेयर्स) प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, पर्यावरण और आंतरिक सुरक्षा (150 अंक)
(एक) करंट अफेयर्स।
(दो) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।
(तीन) सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरूकता।
(चार) संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और पर्यावरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
(पाँच) भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों का जुटान, प्रगति, विकास तथा रोजगार से संबंधित विषय।
(छः) नवीन तकनीकी जैसे सूचना और संचार तकनीकी, सुदूर संवेदन, अंतरिक्ष जी आई एस, जी पी एस, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो तकनीकी, बुद्धिसिंह, यातायात, स्थानीय नियोजन, गृह एवं क्रीड़ा आदि क्षेत्रों में इनके अनुप्रयोग।
(सात) परंपरागत और गैर परंपरागत और नवकरणीय ऊर्जा।
(आठ) लोकतंत्र में पुलिस सेवाओं की भूमिका।
(नौ) विकास और उदारवाद के बीच संबंध।
(दस) आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले बाह्य राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक कारकों की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों को उत्पन्न करने में भूमिका।
(ग्यारह) संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा की चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।
(बारह) बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे।
(तेरह) संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।
भाग "ख"
तर्क एवं अंकों की व्याख्या (150 अंक)
(एक) आधार संख्याएं और सांख्यिकी (अंक और उनके संबंध), प्रायिकता।
(दो) अंकों का प्रबंधन एवं व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिका, तथ्यांक, पर्यायता आदि)। माध्य, माध्यिका, बहुलक और मानक विचलन।
(तीन) अनुपात और समानुपात, इकाई विधि।
(चार) लाभ एवं हानि, प्रतिशत, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
(पांच) क्षेत्रमिति, क्षेत्रफल, परिमाण, आयतन।
(छह) तार्किक शक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान।